फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : कहीं वार्ड बॉय तो कहीं फार्मासिस्ट ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इलाज के लिए 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन का दावा स्वास्थ्य विभाग करता है। लेकिन चिकित्सकों के अभाव में आयोजन की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक फोटो खिंचवा ग्रुप में डालने के बाद घर पर आराम करते हैं। इस कारण रविवार को कहीं वार्ड बॉय तो कहीं फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की परेशानी, हाई बीपी, शुगर व जोड़ों में दर्द के मरीज इस समय बढ़े हैं। ऐसे लोग आरोग्य मेले में पहुंचते हैँ तो चिकित्सक न मिलने पर निराश लौट जाते हैं। विभागीय आकड़े को मानें तो आरोग्य मेले में 3264 मरीजों का इलाज हुआ और 12 मरीज रेफर किए गए।
दुबहर संवाददाता के अनुसार, अखार सीएचसी पर आरोग्य मेले में कोई चिकित्सक नहीं था। मरीज अस्पताल परिसर में आकर लौट गए। वार्ड बॉय नरेंद्र सिंह ने कुछ बुजुर्ग मरीजों को कैल्शियम की गोलियां दीं। इस मौके पर एलटी कमलेश्वर सिंह, चौकीदार विकास सिंह रहे। वार्ड ब्वॉय नरेंद्र सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले में चिकित्सक व फार्मासिस्ट की डयूटी लगी है।
विज्ञापन


बेरूआरबारी संवाददाता के अनुसार पीएचसी पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर संजय यादव ने 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। आयुष चिकित्सक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, त्वचा रोग, गैस व जोड़ों के दर्द वाले रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, धुर्व नरायण, गुडिय़ा देवी, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
महाकुंभ में लगी है डाॅक्टर की ड्यूटी
लखनापार। पीएचसी ईसार पीथापट्टी पर आरोग्य मेले में दोपहर 12: 02 बजे फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार व वार्ड बॉय कृष्ण तिवारी और स्वीपर दुर्गेश कुमार मौजूद थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि यहां पर डॉ. ओपी यादव तैनात हैं। लेकिन उनकी ड्यूटी महाकुंभ मेले में लगी है। जगह डॉ. रामकिसन को चार्ज दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वह आए और फ़ोटो खिंचवा कर चले गए। लेकिन आरोग्य मेले में अनुपस्थित मिले। फार्मासिस्ट के अनुसार 24 लोगों का इलाज कर दवा दी गई।
000
कोट...
आरोग्य मेले से लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टर के ड्यूटी न करने की जांच की जाएगी। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच में अगर दोषी मिले तो विभागीय कार्रवाई भी होगी। डॉ. योगेश दास, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें