फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान अजय ने जीती चतुर्थ चंद्रशेखर हाफ मैराथन

विज्ञापन
बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता के अव्व - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित चंद्रशेखर हाफ मैराथन में शामली के रहने वाले सेना के जवान अजय कुमार ने बाजी मारी। वाराणसी के आकाश पटेल और पश्चिम बंगाल के संतोष यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार, तृतीय विजेता को 25 हजार, चौथे विजेता को 15 हजार व पांचवें को आठ हजार, छठवें 4 हजार, सातवां 2 हजार, आठवें से 15 तक दो-दो हजार तथा, 16 से 21वें स्थान तक के प्रतिभागियों को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर पचखोरा से धावकों को रवाना किया। प्रतियोगिता में पांच सौ धावकों दौड़ना शुरू किया। शुरुआत से ही चेस्ट नम्बर-487 के अजय कुमार, चेस्ट नम्बर-282 के आकाश पटेल व चेस्ट नम्बर- 337 के संतोष यादव सबसे आगे रहे। सुखपुरा हो या बहादुरपुर तीनों एथलीट आगे ही रहे। रास्ते भर नागरिकों ने धावकों पर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह नींबू व पानी लेकर खड़े रहे। दौड़ में 72 साल के चंद्रभान सिंह ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।
बहुद्देश्यीय सभागार में पुरस्कार वितरण किया गया। सांसद नीरज शेखर ने ने कहा कि इस प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रतिभागी यहां से जो प्रमाण-पत्र लेकर कहीं जाएं तो उन्हें कुछ लाभ मिलना चाहिए। एथलेटिक्स एसोसिएशन व सरकार के माध्यम से ऐसा सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि खेल मंत्री से मिलकर इस मैराथन को सरकारी सहायता दिलाएंगे। पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह, गड़वार प्रमुख अतुल सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। राष्ट्र नायक मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और वहां मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन प्रदीप यादव ने किया।
विज्ञापन

जाट रेजिमेंट के हैं अजय
हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल करने वाले अजय कुमार जाट रेजिमेंट में तैनात हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अजय ने बढ़त बनाए रखी। शामली के निवासी अजय कुमार ने दौड़ एक गंटे 48 सेकेंड में पूरी की। वाराणसी के आकाश पटेल ने एक घंटा तीन मिनट छह सेकंड में दौड़ पूरी की जबकि तीसरे स्थान पर रहे संतोष यादव एक घंटा तीन मिनट 27 सेकंड में लक्ष्य तक पहुंच पाए। चौथे स्थान पर सतना के अभिषेक सोनी 5वें पर चंदौली के वीरू कुमार 6वें स्थान पर अल्मोड़ा के आनंद सिंह रावत, 7वें स्थान पर गोरखपुर के रुस्तम कुमार गोरखपुर, 8वें पर असम के राजकुमार चौबे 9वें पर बलिया के साहब सिंह बलिया, 10वें पर बलिया के नीतीश कुमार बलिया, 11वें पर हरदोई के अंकित कुमार, 12वें पर जौनपुर के धीरज मौर्या, 13वें पर बुलंदशहर के विनीत राठी, 14वें पर मऊ के मनीष कुमार, 15वें पर गाजीपुर के उमेश यादव, 16वें पर चंदौली के अमित कुमार चंदौली, 17वें पर जौनपुर के अभिषेक यादव, 18वें पर मऊ के सुशील कुमार, 19वें पर बलिया के बृजेश साहनी, 20वें पर गोरखपुर के पिंटू कुमार गोरखपुर व 21वें पर आजमगढ़ के शशि कुमार रहे। अरुण सिंह, डॉ. जयदीप सिंह, क्रीड़ाधिकारी बलिया अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज देवी प्रसाद, दिनेश जायसवाल, विनोद कुमार, बाराचंवर प्रमुख कौशल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्राशिसं जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, शैक्षिक महासंघ के संयोजक राजेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें