यूपी के बलिया में इस घटना के बाद घायल किसानों के परिजनों में नाराजगी का माहाैल है। ग्रामीण पुलिस के साथ माैके पर पहुंचे, इससे पहले बदमाश भाग गए। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया गया।
Ballia News: बलिया के मझौवा थाना क्षेत्र के भरसौंता निवासी शंभू नाथ सिंह, स्वामी नाथ यादव निवासी हल्दी बगीचा टोला और एक अन्य को बिहार घाट दीयारे में खेतों की जोताई करने गए थे। उसी दौरान नैनीजोर बिहार के हथियार बंद बदमाशों ने पिटाई कर घायल कर दिया। बदमाशों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण पुलिस के साथ पहुंचे। लेकिन बदमाश भाग गए थे। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी भेजा गया है।
विज्ञापन
भरसौता निवासी शंभू नाथ सिंह ने कहा कि तीन लोग बिहार घाट के पास के खेतों की जोताई करवा रहे थे। उसी दौरान नैनीजोर गांव के पांच-सात लोग राइफल लेकर पहुंचे। उन्हाेंने खेत की जोताई से मना करते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर राइफल से फायरिंग की। बट से पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों की दी।
कहा कि थाना क्षेत्र के चार पांच गांवों की हजारों एकड़ खेत नदी पार है। बिहार के दबंग लोग जोताई व फसल कटाई नहीं करने देना चाहते हैं। अक्सर खेत की जोताई व फसल कटाई को लेकर बिहार व यूपी के किसानों के बीच मारपीट होती है।
विज्ञापन
10 वर्ष पूर्व बिहार के बदमाशों ने हांसनगर के एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी भी। विवाद ज्यादा होने पर पीएसी की मौजूदगी में फसल की कटाई होती है। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोली चलने से इन्कार कर दिया।