फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक्यूआई 200, स्टेशन रोड इलाके में हवा ज्यादा प्रदूषित

विज्ञापन
गलन भरी ठंड और कोहरे के बीच एनएच-31 पर साइकिल से अपने गंतव्य को जाता युवक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 150 -200 पहुंच गया है। रविवार की सुबह वायु प्रदूषण में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) का स्तर अधिकतम 165 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शहर में हवा की सर्वाधिक खराब स्थिति महावीर घाट, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड, एससी काॅलेज, कदम चौराहा, बेदुआं, चित्तू पांडेय चौराहा, बहेरी क्षेत्र आदि इलाकों में रही । रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा। दोपहर में तेज धूप रही। धूप खिलने से लोगों लोगों को ठंडक से राहत मिली। लेकिन सुबह हल्की धुंध के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वाहन चालक लाइट जलाकर आगे बढ़ते रहे। रात के समय कई जगहों पर अलावा के आसपास लोग मौजूद रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों में धुंध और बढ़ने की संभावना है। तापमान गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें