फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कार्य पर सराहा लापरवाही पर लताड़ा

Sun, 01 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने क्राइम बैठक ली। इस दौरान एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को सराहा, वहीं लापरवाही बरतने वाले एसओ और सीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने थानों की क्रमवार समीक्षा की।

उन्होंने हर हालत में अपने-अपने क्षेत्र के थानाध्यक्षों पर पैनी निगाह रखने के लिए क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि सीओ अपने स्तर से शिकायतों का निस्तारण कराएं। किसी थाने की अधिक शिकायत जिला मुख्यालय पहुंचती है तो यह माना जाएगा कि क्षेत्राधिकारी स्तर से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।

उन्होंने थानाध्यक्षों को हिदायत दिया कि क्षेत्र में गोकशी एवं बाल अपराध पर पैनी नजर रखें। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को हिदायतों पर अमल करने को कहा। बैठक के दौरान शहर कोतवाल को आवश्यक निर्देश नोट न करते देख एसपी बिफर पड़े। चेताया कि पुलिस महकमे में इस तरह की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें