फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति निरस्त, एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के सदर तहसील सदर क्षेत्र के बेलहरी ब्लॉक में बजरहां व रेपुरा आंगनबाड़ी केंद्र की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति निरस्त कर एफआईआर का निर्देश दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी आय प्रमाण पत्र के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर सीडीओ ओजस्वी राज ने फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले लेखपाल के विरुद्ध भ्ज्ञी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर तहसीलदार सदर से मामले की जांच कराई गई। जिसमें यह सामने आया कि गुड़िया पत्नी मनीष कुमार (रेपुरा) एवं अमृता दुबे पत्नी आलोक कुमार दुबे (बजरहां) ने बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी पारिवारिक मासिक आय 3800 रुपये से कम दर्शायी थी। जांच में यह पाया गया कि दोनों आवेदिकाओं के परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों को बनवाने में लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव, क्षेत्र आमघाट, तहसील बलिया सदर की संलिप्तता रही। लेखपाल ने आवेदिकाओं के साथ मिलीभगत कर फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किया था। सीडीओ ने बताया कि इस अनियमितता के दृष्टिगत संबंधित आवेदिकाओं की आंगनबाड़ी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही सीडीपीओ को निर्देशित किया गया है कि संबंधित आवेदिकाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा एसडीएम सदर को संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही संचालित कर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें