बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं।
परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीबीए, बीसीए- एआई, बीएफए, बीए- एलएलबी (पंचवर्षीय), बीएससी- कृषि, बीकाम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान, मानव विकास तथा आहार एवं पोषण, भूगोल, संगीत गायन, तबला, शिक्षाशास्त्र, एमकाम, एमएसडब्लू, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी कृषि हार्टीकल्चर एग्रोनॉमी, एनिमल हस्बैंड्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीसीए, पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम, पीजीडीवाईएन के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के एमएससी कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, एमकाम, एमएड, त्रिवर्षीय एलएलबी, बीएससी कृषि, पीजीडीजेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नात्तकोत्तर डिप्लोमा ), बीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जेएनसीयू की वेबसाइट से किए जा सकते हैं।