फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: द्वारपूजा के समय हर्ष फायरिंग में बालक की गई जान, असम राइफल्स में है आरोपी

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ​शिवपुर दीयर ब्यासी के पांडेय डेरा में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए हर्ष फ
विज्ञापन
बलिया/ दुबहड़। सदर कोतवाली के गंगा पार शिवपुर दियर पांडेय डेरा में शुक्रवार को द्वारपूजा के दौरान अहिरे के चलल बा गाने पर डांस देखते समय हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय वीर यादव उर्फ पीयूष को सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गांव में तनाव को देखते हुए दुबहड़, हल्दी थाना की पुलिस मुस्तैद रही। बालक के पिता संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी सुनील यादव निवासी केशवपुर सहित छह पर नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
बेटे की मौत से मां बिंदु देवी व पिता संजय बेसुध रहे। बताया जा रहा है कि सुनील यादव असम राइफल्स में तैनात है। गंगा पार शिवपुर दियर पांडेय डेरा निवासी संजय यादव ने बताया कि खेती-बारी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन

तीन संतानों में बेटी संघ्या (13), युवराज यादव (11) व छोटा बेटा वीर यादव (10) था। वीर यादव कक्षा चार में पढ़ता था। शुक्रवार को पड़ोस के रामलाल यादव के घर पर दो नातिन की शादी थी। एक बरात बांसडीह के असेगा से आई थी, दूसरी बरात बिहार के बक्सर से आई थी।
पहली द्वारपूजा होने के बाद बक्सर से आई बरात के लिए द्वारपूजा हो रही थी। वीर अपने बड़े भाई युवराज के साथ द्वारपूजा में डांस देख रहा था। इसी दौरान रामलाल का दामाद सुनील यादव बंदूक लेकर डांस कर रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में वीर के सीने में गोली लगी। इलाज के लिए बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर एएसपी संजय वर्मा, सीओ मो. उस्मान पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें