सतीश चंद्र महाविद्यालय में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को सम्मानित करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : ballia
भाजपा की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी उत्सव के अवसर पर रविवार को एससी कालेज के सभागार में युवा कला संगम का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला व गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य पं. दीनदयाल की विचार धारा से खिलाड़ियों व कलाकारों को जोड़ना है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सत्ता का सुख लेने के बजाए रक्तदान, खेलकूद व कला के माध्यम से युवाओं व समाज के बीच पार्टी के विस्तार मेें जुटे हैं। विधायक व संगठन के प्रदेश मंत्री ने विजेता व प्रतिभागी कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस मौके पर संजय मिश्रा, जयप्रकाश साहूूूू, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, संजीव कुमार डम्पू, सुनीता सिंह, राघवेन्द्र नारायण सिंह, रंजना राय, परितोष उपाध्याय, अंकुमर उपाध्याय, शशांक शेखर, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह, अमित मिश्रा, मुन्ना कुमार, प्रेरक गुप्ता, रजनीश चौबे, ब्रजेश सिंह, सुशील सिंह आदि थे। अध्यक्षता भाजयुमो के जिला संयोजक पीयूष चौबे ने की।