मनियर जाने वाले मार्ग में पड़ी दरारें।
रोड चौड़ीकरण के तहत कराए गए कार्य मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर भरतपुरा गांव के पास 50 मीटर सड़क में दरार आ गई है। लोक निर्माण विभाग बलिया द्वारा क्षेत्र में रोड के चौड़ीकरण के लिए टू लेन बनाने का कार्य लगभग आठ माह से चल रहा है। जिसमें लगभग एक माह पहले मनियर-सिकंदरपुर मार्ग के बहदुरा तक पीच कार्य करा दिया गया। पिचिंग कार्य अभी दो माह बीत भी नहीं पाया कि भरतपुरा गांव के पास टू लेन सड़क का लगभग 50 मीटर लंबी सड़क फट जाने के कारण ग्रामीणों में रोष है।
गांव के लोग उक्त फटी हुई सड़क पर लकड़ी में लाल झंडी लगाकर खतरे के निशान के दावत देने का इशारा करा रहे हैं। यदि उस पर कोई भी बड़ा वाहन गुजर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बात टालते हुए जिम्मेदारों से बात करने की बात कहकर अपना मोबाइल स्वीच आफ कर दिया।