फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 179 शिक्षकों के भुगतान में डीआईओएस से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देशों के विपरीत जाकर जांच के घेरे में आए 179 शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन जारी करने के मामले में डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता भी जांच के दायरे में आ गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीआईओएस को पत्र जारी कर मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह के कार्यकाल उक्त नियुक्तियों के संबंध में भुगतान के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। मामला शासन के संज्ञान में गया तो रमेश सिंह का स्थानांतरण मऊ और मऊ से डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता का स्थानांतरण बलिया के लिए गया।
बलिया आते ही डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने उक्त नियुक्तियों के अनियमित बताकर सभी के वेतन बाधित कर दिए। इसपर कई शिक्षकों और कर्मियों ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर दिया। डीआईओएस देवेंद गुप्ता से नियुक्तियों से संबंधित अभिलेख और उनकी स्पष्ट रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन

बहरहाल शिक्षकों और शिक्षेणतर कर्मियों का वेतन जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता को पत्र जारी किया।
डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त 179 शिक्षकों और कर्मियों का वेतन जारी करने के संबंध में कोई आदेश जारी किए हों तो तुरंत बताएं साथ ही अदालत को भी अवगत कराएं। साथ ही ये निर्देश दिए गए हैं कि ये सुनिश्चित कर लें कि उक्त 179 नियुक्तियों के प्रति कोई अनियमित भुगतान न हों।
इस संबंध में डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता से बताया कि वेतन भुगतान के लिए बिल भेजना शतत प्रक्रिया है। उक्त 179 शिक्षकों और कर्मियों के वेतन के बारे में पूछने पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें