फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना ग्राम पंचायत में दो जनवरी को एक नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। मामले में लोगों ने एएनएम की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था
विज्ञापन


और उस पर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने  धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रभारी सीएमओ को सौंपा।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो जनवरी को फेफना निवासी पप्पू गुप्ता की पत्नी कुसुम देवी को प्रसव पीड़ा होने पर तीखा रोड स्थित एनएएम के आवास पर ले गए।

 जहां प्रसव का समय हो जाने की बात कह कर भर्ती कर लिया गया। देर रात एक बजे एनएएम ने प्रसव कराया। कुछ देर बाद आकर बताया कि नवजात की मौत हो गई।

 तीन जनवरी की सुबह नवजात के मौत कारण पूछे जाने पर एनएएम और उसके पति व पुत्र ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। प्रकरण में सीएमओ डा. पीके सिंह ने जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन


इसमें प्रसूता कुसुम देवी और उसके पति पप्पू गुप्ता ने बयान भी दर्ज करा दिया। प्रकरण में एनएएम पर कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर केशव प्रसाद गुप्ता, उदय सिंह, संजय सिंह, नागेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, शक्ति प्रसाद, विनोद, सुमन गुप्ता, अशोक शर्मा, परमात्मा सिंह,
विज्ञापन


 फूलमति, ममता, माला, गीता, संगीता, अनू, परमीन जहा, रमिता आदि रहे। मामले की जांच कर रहे डा. संजय सिंह ने कहा कि दस दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ डा. पीके सिंह को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें