फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन बंद होने पर की नारेबाजी

Mon, 18 May 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी मोड़ तिराहा स्थित सोल्जर बोर्ड भवन में संचालित सीएसडी कैंटीन को जर्जर दिखाकर अचानक बंद कर दिया गया। इससे सोमवार की दोपहर पूर्व सैनिकों में अचानक गुस्सा फूट उठा।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने कैंटीन परिसर के बाहर जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि इसी भवन में सोल्जर बोर्ड का कार्यालय चल रहा है। जबकि कैंटीन वाले हिस्से को जर्जर बताकर बंद कर दिया गया है।

 इसके उपरांत पूर्व सैनिकों ने 93 बटालियन के सीओ एसके सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।  इस मौके पर बामदेव सिंह, तेज बहादुर राय, अखिलेश्वर सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, सीएल पाठक, सुबेदार मेजर एसपी सिंह, काशीनाथ पांडेय, वर्मेश्वर सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें