फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका

Mon, 29 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह और आठ के रास्ते में बारिश के बाद पानी लग जाने से नाराज मुहल्लेवासियों ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू का पुतला फूंका।  साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बरसात पूर्व दर्जनों बार नालियों की साफ-सफाई के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां गुहार लगाई गई थी। लेकिन नतीजा सिफर रहा। नालियां बजबजा रही थी।

अब बारिश होने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इससे नाराज मुहल्लेवासी सड़क पर उतरकर कचहरी चौराहे के पास पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि अविलंब नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गोविंद पांडेय, मंगल मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अवनीश पांडेय आदि रहे। उधर इस संबंध में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू का कहना है कि फिलहाल पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें