फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ताजिये का आकार छोटा करने से हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। तहसील प्रशासन की ओर से ताजिये का आकार छोटा करने और बिजली के तार न काटे जाने के निर्देश के बाद मुस्लिम समाज में गुस्सा है। लोगों ने मुहर्रम न मनाए जाने का निर्णय लेते हुए 26 व 27 जून को कोई धार्मिक कार्य नहीं किया। नगर के सफूल दादा की मजार के समीप सर्वसमाज की बैठक हुई।
विज्ञापन

मुहर्रम जुलूस के संरक्षक शफीक अहमद ने बताया कि थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम और सीओ की ओर से ताजिया की ऊंचाई 15 फीट से अधिक न रखने और बिजली का तार न काटे जाने का निर्देश दिया था।
शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। अपनी पूरी बात बताई। इसके बाद क्षेत्र के विधायक और सांसद को अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अनिल सिंह, प्रह्लाद सिंह, रिजवान अहमद, उमाशंकर राम, मुंशी यादव, पप्पू कुरैशी, ध्रुव नारायण सिंह, इश्तेयाक अहमद उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज की ओर से 26 जून को निकलने वाला चांद अलम भी नहीं निकाला गया और मुहर्रम की पहली तारीख को होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम को भी विरोध स्वरूप नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें