फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से नाम कटने पर फूटा गुस्सा

Sun, 26 Nov 2017 11:41 PM IST
ballia
विज्ञापन
बलिया नगर के हरिपुर बूथ पर नाम काटने के बाद सड़क जाम करते मतदाता और अध्यक्ष पद के कांग्रेस और निर्दल उम्मीदवार। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बलिया के वार्ड नंबर-सात स्थित प्राथमिक पाठशाला हरपुर पर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं का नाम सूची से गायब होने पर मतदाता परेशान हो गए तथा एनसीसी तिराहे पर पहुंच बलिया-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीआरओ भारी मात्रा में फोर्स के साथ पहुंच गए और नाराज मतदाताओं को बीएलओ के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराय।
विज्ञापन


  सुबह आवास विकास कालोनी एवं हरपुर के महिला व पुरुष मतदाता मतदान करने पहुंचे, जहां उनका नाम वोटर सूची से गायब था। जिसके चलते वे अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकें। इसको लेकर नाराज मतदाता बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित एनसीसी तिराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन के साथ मार्ग जाम कर दिया। मतदाता प्रथुनाथ व उसकी पत्नी संझरिया देवी ने बताया कि नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जिससे हम वोट नहीं डाल सके। वहीं मतदाता रमाकांत मिश्रा, राजकुमारी, चंद्रिका सोनी, चंदन, शकुंतला देवी, शिवदयाल, कमलेश वर्मा व उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा, मदन मिश्रा समेत सैकड़ों मतदाताओं ने बताया कि ऐसा ही उनके साथ भी हुआ है।

  बताया कि बीएलओ व अधिकारियों की मिली भगत से आवास विकास एवं हरपुर के हजारों मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है। नाराज मतदाताओं ने बीएलओ को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी शीला मिश्रा भी मतदाताओं के समर्थन में धरने पर बैठ गई और बीएलओ सहित अन्य अधिकारियों के विरूद्ध जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें