फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अगस्त को स्कूलो व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों कृमि नियंत्रण दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि बतायएक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। ये कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण फैलते हैं। कृमि को निकालने के लिए दवा अवश्य खानी चाहिए। कहा कि कृमि पोषण उत्तकों से भोजन लेते हैं जिससे रक्ताल्पता की समस्या हो जाती है और शारीरिक विकास रुक जाता है। कहा कि जिले में 10.5 लाख बच्चों को कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेण्डाजोल की गोली नि:शुल्क खिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने 29 अगस्त को स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक से 19 साल के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा खिलाने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र में 1 से 6 साल के सभी पंजीकृत एवं गैर-पंजीकृत बच्चों और 6 से 19 साल के स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा कृमि नियंत्रण दवा खिलाई जाएगी। गैर-पंजीकृत तथा स्कूल न जाने वाले बच्चों को आशा नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र पर दवा खिलाने के लिए बुला कर लाएं और उन्हें दवा खिलाएं। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि जो बच्चे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 30 अगस्त से 4 सितम्बर तक दवा खिलायी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डा केडी प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यवाहक जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि, प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें