फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैरिया में पुश्तैनी मकान पर कब्जा, चार लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दोकटी थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में पुश्तैनी मकान पर कब्जे का मामला सामने आया है। घरेलू सामान और ईंटें बेचने का भी आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खवासपुर निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र मदन यादव रांची में व्यवसाय करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर 2025 को उनकी अनुपस्थिति में पट्टीदार शोभनाथ यादव ने मकान तोड़ दिया। शोभनाथ के पुत्र राजेश यादव, कमल किशोर यादव और जय किशोर यादव ने हिस्से पर कब्जा किया। वहां अपना निर्माण भी करा लिया। 25 अक्तूबर 2025 को शिकायत करने पर आरोपितों ने वीरेंद्र यादव से मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव ने पहले दोकटी थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष दोकटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें