फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एनएच-31 के चौड़ीकरण की 250 करोड़ की डीपीआर जल्द मंजूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। गाजीपुर से हाजीपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की बहुप्रतीक्षित परियोजना को जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग फिर उठी है। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से परियोजना की डीपीआर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। ऐसे में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। पत्र के मुताबिक, 27 फरवरी 2023 को बलिया में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गाजीपुर से हाजीपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद से ही क्षेत्र के लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें