बलिया। जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट चंद्रशेखर नगर प्रीमियम लीग के सातवें दिन रविवार को चंद्रशेखर नगर मैदान पर खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। इसके पूर्व आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में अनंत राय और शशांक सुमन की जोड़ी ने जीवन यादव और अमर को 21-20, 21-08 के कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल मैच जीत लिया। वहीं जूनियर वर्ग के एकल फाइनल के रोमांचक मुकाबले में अनन्त राय ने अरमान को 21-15, 21-06 से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश राय, नवीन राय उर्फ गोलू, सुमन चौरसिया, रमेश यादव, काशिफ अहमद खां, पराग श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, मुन्ना पांडेय, भरत पटेल, अवधेश कुमार सिंह, डॉ अतुल, डॉ रोहित, डॉ पीके सिंह आदि रहे। अतिथियों का आभार टूर्नामेंट के संयोजक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।