फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिता के सामने छात्र को अनियंत्रित कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र भीमपुरा के नगरा-मझवारा मार्ग के हनुमान चट्टी पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार ने स्कूल जाते समय पिता के सामने ही आठ वर्षीय बालक ओम विश्वकर्मा को कुचल दिया। इसके बाद हाईटेंशन खंभे से टकरा गई। वाराणसी में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक भाग गया। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि कसौंडर (कलिवीर) निवासी शैलेष विश्वकर्मा अपने आठ वर्षीय पुत्र ओम विश्वकर्मा को हनुमान चट्टी स्थित स्कूल में छोड़ने के लिए बाइक से लेकर गए थे। ओम पहली कक्षा का छात्र था। बालक को बाइक से उतारकर स्कूल में जाने के लिए बाइक से उतारा। इस बीच भीमपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार एक साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गई। बाइक के समीप पटरी पर खड़े बालक को कुचलते हुए खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूटकर करीब छह फिट खिसक गया और कार बंद हो गई।
कार की टक्कर से शैलेश भी बाइक से गिर गए। पल भर में ही अपने पुत्र को लहूलुहान देखकर अवाक रह गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। बालक को मऊ अस्पताल भेजा गया। वहां से वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। ओम तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहंुचकर कार को कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें