फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बचने के लिए बाग में खड़े वृद्ध पर गिरी बिजली, माैत

विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र में आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक परसिया गांव में इंद्रजीत यादव। फाइल फोटो, - फोटो : कलेक्ट्रेट ​स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह 10 बजे बिजली गिरने से रेलवे से सेवानिवृत्त इंद्रजीत यादव (75) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परसिया गांव निवासी इंद्रजीत यादव शुक्रवार की सुबह अपने खेत में मजदूरों को लगाकर मक्के की फसल तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए इंद्रजीत यादव मजदूरों के साथ खेत के पास एक बाग में आ गए। लेकिन बिजली गिरने से वह जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए।
सूचना पर परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लेखपाल संदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध के पुत्र जग्गू यादव पिता के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पंचनामा व अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के संबंध में उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें