फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग से बचाव के इंतजाम की शुरू की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के अधिकतर व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आग से बचाव के इंतजाम नहीं है। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में इस पर छपी खबर का संज्ञान लेकर अग्नि शमन विभाग ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निजी अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी भारतेंदू जोशी के निर्देशन में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कांस्टेबल राजन यादव, नवीन कुमार सहित अन्य के साथ शुक्रवार को शहर के निजी अस्पतालों, माॅल व रेस्टोरेंट में आग से बचाव के इंतजाम को देखा। धरातल पर हालत बेहद खराब मिले। चेकिंग के दौरान मालगोदाम एलआईसी तिराह के एक इलेक्ट्रानिक्स माॅल में फायर हाइड्रेंट व फायर एक्सटिंग्विशर लगा मिला। जवानों ने फायर फाइटिंग की जांच की तो वह पानी ही नहीं दे रहा था, वह खराब हालत में मिला, वहीं मालगोदाम चौराह के पास के माॅल में फायर हाइड्रेंट नहीं मिला, न ही तीनों के पास एनओसी मिली। अधिकारियों ने तीनों को जल्द आग से बचाव को इंतजाम का निर्देश दिया अन्यथा कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके पूर्व एनसीसी तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में चेकिंग के दौरान फायर हाइड्रेंट लगा नहीं मिला, चार फायर एक्सटिंग्विशर मिला लेकिन एनओसी नहीं मिली। उपनिरीक्षक संजय कुमार ने कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि चेकिंग अभियान पूरे जिले में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें