फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन गो तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया)। गो-तस्करी व पशु क्रूरता मामले में पुलिस ने सरगना रंजन यादव निवासी कुसहा, आदर्श यादव निवासी टीकादेवर व अफजाल अंसारी निवासी दुतौरा लोइया थाना हसनपुर मऊ पर गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक की तहरीर पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। तीनों आरोपी मिलकर लंबे समय से गो-तस्करी एवं पशु क्रूरता जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि गिरोह के खिलाफ पूर्व में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरोह जिले व अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करता था, जिससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें