नगर से सटे तिखमपुर के रामदहिनपुरम में आयोजित रंग महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री द
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में 800 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाभार्थियों के खाते में धनराशि अंतरित की। इसमें जिले के 1961 लाभार्थी हैं। एक लाख रुपये प्रति लाभार्थी को खाते में भेजे गए। जिले में 19 करोड़ 61 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेज गए।
मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किया। जिले में दो नगर पालिका व 10 नगर पंचायत में चयनित 1961 पात्रों को पीएम आवास का लाभ मिला। चयनित पात्रों के अब छत मुहैया होने की उम्मीद जग गई है।इसमें नगर पंचायत बैरिया में 115, नगर पालिका परिषद बलिया 242, नगर पंचायत बांसडीह 276, नगर पंचायत बेल्थरारोड 121, नगर पंचायत चितबड़ागांव 70, नगर पंचायत मनियर 251, नगर पंचायत नगरा 91, नगर पालिका परिषद रसड़ा 132, नगर पंचायत रतसरकलां 42, नगर पंचायत रेवती 406, नगर पंचायत सहतवार 101, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 114 पात्रों को लाभ मिला। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व नगर पालिका परिषद बलिया के ईओ सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।