फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अमृतसर-जयनगर 10 घंटे और स्वतंत्रता सेनानी आठ घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ बैरिया। छपरा-वाराणसी रेलखंड पर सोमवार को सारनाथ सहित तीन ट्रेनें कैंसिल रहीं व अमृतसर- जयनगर स्पेशल 10 घंटे, 12562 न्यू दिल्ली-जयनगर 8.28 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से गलन भरी ठंड में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को हो रही। दिन की ट्रेन रात को पहुंचने पर उन्हें घर जाने के लिए वाहन न मिलने पर रात प्लेटफाॅर्म पर बितानी पड़ रही है। बैरिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह बलिया व वाराणसी की ट्रेन पकड़ने करीब 73 यात्री सुबह-सुबह पहुंचे। ट्रेन निरस्त होेने की जानकारी होने पर परेशान हो गए। अप सद्भावना एक्सप्रेस से बलिया व वाराणसी के लिए रवाना हुई।
कोहरे व ठंड के कारण पूर्व से सारनाथ एक्सप्रेस का सप्ताह में तीन दिन संचालन हो रहा है, वहीं बरौनी ग्वालियर व हरिहर नाथ एक्सप्रेस कैंसिल चल रही है। सोमवार की सुबह में अप सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे विलंब रही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अप दो घंटा, डाउन सेनानी आठ घंटा बिलंब से सुरेमनपुर स्टेशन पहुंची। वाराणसी सिटी व छपरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन डाउन डेढ़ घंटे, डाउन बलिया- सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे विलंब। रक्सौल- दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस - जयनगर पवन एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। थावे- सूरत डाउन ताप्ति गंगा एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची। सर्द हवाओं के बीच स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन का इंतजार किया। स्टेशन परसिर में अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री कांपते दिखते। इस बाबत सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल ने बताया कि कोहरा व विपरीत मौसम के कारण सारनाथ व बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस कैंसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें