बलिया। गड़वार ब्लॉक में स्थित अमृत सरोवर का कायाकल्प होगा। बैडमिंटन कोर्ट के अलावा टहलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। ओपन जिम की भी सुविधा होगी।
डीसी मनरेगा रिचा सिंह ने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद तत्काल काम कराने के निर्देश दिए। गड़वार ब्लाक मुुख्यालय में ही अमृत सरोवर है। उन्होंने निरीक्षण के बाद अमृत सरोवर की सुंदरीकरण के साथ ही पथवे, ओपन जिम के अलाव बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तत्काल इसका प्रस्ताव पारित कर इसे बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। वहीं, अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण किया जाएगा।
बताया कि इसके लिए अमृत सरोवर पर पौधरोपण के लिए गड्ढा की खोदाई शुरू कर दी जाए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पौधरोपण के लिए चल रहे अभियान में अच्छे फलदार व फूल पत्ती लगाई जाएगी, जिससे यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करें। कहा कि ऐसा सरोवर तैयार होगा, जो जिले में अपने आप में एक उदाहरण बनेगा।