बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य के क्रम में शासन ने मंगलवार को 17.3962 करोड़ रुपये अगली किश्त जारी की है।
पहले चरण में विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, कुलपति आवास, शैक्षणिक भवन, पुस्कालय और कर्मचारियों के लिए टाइप थ्री आवास के चल रहे निर्माण के क्रम अगली किश्त शासन की ओर से जारी ही गई है। शासन के संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर जानकारी दी है।
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से बीते चार नवंबर को प्रेषित प्रस्ताव के क्रम में प्रथम फेज के भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 17 करोड़ 39 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी है। संवाद