फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ओवरब्रिज पर वाहनों के बीच आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
नगर के जगदीशपुर तिराहा के समीप जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर के ओवर ब्रिज पर शनिवार को करीब एक बजे वाहनों का रेला लग गया। वाहनों के बीच में मरीज लिए एक एंबुलेंस भी फंस गया। उसे भी जाम का झाम झेलना पड़ा। पुल से कुछ वाहन लौटने में ही अपनी भलाई समझे।
विज्ञापन

हालांकि यातायात पुलिस के पुल पर आने से वाहन सरकाना शुरू कर दिए। इसमें करीब आधा घंटा का समय लग गया। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवार व पैदल चलने वालों को हुई। ओवरब्रिज पर दिन के करीब एक बजे जाम लग गया। जिसके चलते हास्पिटल रोड, गुरुद्वारा सहित स्टेशन तक की सड़कें जाम की चपेट में आ गईं। जिला अस्पताल जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल गेट भी थोड़े समय के लिए जाम के आगोश में आ गया। जिससे अस्पताल के गेट से निकलना व प्रवेश करना मुश्किल हो गया। हालांकि थोड़े देर बाद ही यातायात पुलिस जाम वाले स्थलों पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अस्पताल गेट का जाम तो समय रहते समाप्त करा दिया गया। लेकिन ओवरब्रिज का जाम चलता रहा। वहां भी यातायात पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत किया, उसके बाद कहीं जाम से राहत मिल सकी। इस दौरान स्कूली बच्चे और महिलाएं काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें