फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूटी को बचाने में पेड़ से टकराई एंबुलेंस

विज्ञापन
फेफना में असंतुलित होकर पेड़ से टकराई एंबुलेंस। जागरुक पाठक
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के वैना मोड़ के पास मंगलवार देर रात स्कूटी को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय से तीन मरीजों और उनके परिजनों को लेकर एंबुलेंस मऊ जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस वैना मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही स्कूटी को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से जा टकराया। एंबुलेंस चालक शानू नट ने बताया कि सामने स्कूटी आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दूसरी एंबुलेंस मगाकर सभी मरीजों को सुरक्षित मऊ के लिए रवाना कराया। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें दूसरी एंबुलेंस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें