हादसे के शिकार लोग पूर्व मंत्री घूरा राम के पुण्यतिथि कार्यक्रम के भंडारे से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ब्लाक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग और डाक्टर संतोष कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। देर रात तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। घायलों में नरांव निवासी सीताराम चौहान (40), अंदौर निवासी अनीश यादव (16), देवेंद्र यादव (35) रसडा, कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी दयानंद यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने एंबुलेंस सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
उधर, आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह 10 बजे चिलकहर चट्टी पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी प्रभु दयाल, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि एंबुलेंस चालक एवं उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायलों को इलाज के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।