फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माता के साथ नारी समाज के मुक्तिदाता थे अंबेडकर

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा के वरिष्ठ नेता गण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने विचार रखे। पूर्व मंत्री घूरा राम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता के साथ साथ पूरे भारत तथा नारी समाज के मुक्तिदाता थे। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब की वजह से पूरे देश के लोगों का सम्मान अधिकार सुरक्षित है। इस मौके पर राजमंगल यादव, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजन कन्नौजिया, सुभाष राम, शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष कुमार, इरफान अहमद, अजय यादव, मिंटू खान, धनजी यादव, रविंद्र नाथ यादव, साहब लाल यादव, रितेश पहाड़ी आदि रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड:आंबेडकरपुरी सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने डा आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें दलितों का मसीहा बताया। गोष्ठी का शुभारंभ सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एनएल राम ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने कहा कि डा. आंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संविधान की रचना की। इस मौके पर विजय कुमार, दीपक भारती, अभय गौतम, धर्मेंद्र भारती, रामजन्म, विपिन बिहारी, लालबहादुर, सुमन देवी आदि मौजूद रहे। उधर, जायसवाल धर्मशाला में डा आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में डा. आंबेडकर के सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए जुट जाने का संकल्प जताया गया। इस मौके पर छट्ठू राम, दंगल सिंह पटेल, जय प्रकाश शर्मा, अरविंद गौतम, अजीत राव, बुधन सिंह, कलिंद्र प्रजापति, सुग्रीव राजभर, कैलाश चौहान, बब्बन राजभर आदि मौजूद रहे।
कानून मंत्री बन संविधान का किया निर्माण : रसड़ा। गांधी पार्क के प्रांगण में डा भीमराव आंबेडकर का 64 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों पर चलकर ही सामाजिक समरसता लायी जा सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरबल राम ने डा. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया। कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भेदभाव का सामना करते हुए शिक्षा प्राप्त कर किया। उन्हीं के बदौलत दबे कुचले एवं मजलुमों को सामाजिक अधिकार मिला। इस मौके पर राम अवध राम, मुन्ना राम, अनिल राम, राम विलास यादव, सुरेन्द्र राम, श्रवण पासवान, सरल राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गुलाब चन्द राव एवं संचालन देवराज मास्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें