फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: होली की शुभकामना संग 15 महिलाओं को मिला गैस सिलिंडर भराने के लिए चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 15 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

लाभार्थियों में रानी देवी, जुझरिया देवी, रिंकू देवी, किस्मती, रीता देवी, शैल कुमारी, किरण, रेणु देवी, प्रीति देवी, पूनम देवी, सीता देवी, शांति देवी, राजकुमारी देवी, सुधा देवी एवं सरली देवी शामिल हैं। योजना के तहत जिले में दो लाख 21 हजार 386 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1890 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.8 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने सजीव प्रसारण को देखा एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें