फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप, पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के पियरिया गांव में बरात में मारपीट हुई थी। उस मामले में शनिवार की रात पुलिस ने ग्राम जिगनी चंवरी की अनुसूचित बस्ती में दबिश दी। भाकपा माले ने पुलिस पर महिलाओं व बच्चों से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है और दोषी पुलिसकर्मियों की के खिलाफ मुकदमे की मांग की है।
विज्ञापन

भाकपा (माले) व पीड़ित परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक दिया। उनका कहना था कि गड़वार पुलिस ने रात में घरों में घुस कर महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार किया। मारपीट, तोड़फोड़ और मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया। इस ममले के दोषी पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी ऐक्ट के साथ ही मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैै। घटना की जिलास्तरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग की। पियरिया की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक बीएचयू में भर्ती है। पुलिस उसके हमलावरों पर कार्रवाई न कर उलटे पीड़ित परिजनों पर ही हमलावर हो गई। पत्रक देने वालों में श्रीराम चौधरी, लाल साहब, नियाज अहमद, लक्ष्मण यादव, जितेन्द्र पासवान, राधामोहन, रेशमी देेवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें