फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधानमंत्री आवास के लिए वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ब्लाॅक मुरली छपरा की ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर में प्रधानमंत्री आवास के पात्रों से वसूली का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर में दिव्यांग कलावती देवी और चंद्रावती देवी के लिए प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

कलावती देवी और चंद्रावती का आरोप है कि आवास के लिए कागजात के नाम पर एक हजार की मांग की गई। रुपये देने के बाद भी आवास की पहली किस्त 40 हजार की आई। जब दोनों बैंक से किस्त लेकर आईं तो प्रधान प्रतिनिधि ने 20 हजार की मांग की। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी व सचिव को कमिशन देना है। मैंने मना किया तो अनाप शनाप बोलने लगे। अगली किस्त नहीं आने की बात कह कर के धमकी देने लगे। इसपर मैंने 10 हजार रुपये दे दिए। फिर उन्होंने कहा कि 10000 अगली किस्त में देना होगा, नहीं तो दूसरी किस्त नहीं आएगी।
कलावती ने कहा कि अंधी हैं। शासन ने पात्र समझकर आवास दिया है। इसमें भी 20 हजार घूस देना है। इस तरह से पात्रों को शोषण किया जा रहा है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश बिंद ने बताया कि इन दोनों के लिए आवास का आवंटन हुआ है। लेकिन उन्होंने घूस की मांग नहीं की है। यह आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि मामले की जानकारी है। सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़िता का धन वापस काराएं। साथ ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। नहीं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें