फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बरात से लौट रही महिला से मारपीट चेन और नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना मनियर क्षेत्र में बरात से लौट रही महिला से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूटने के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बड़ागांव खुंटहा निवासी इंदु देवी पत्नी संतोष यादव के अनुसार, सात फरवरी 2025 को गांव में एक बरात आई थी।
रात करीब नौ बजे मैं अन्य महिलाओं के साथ द्वारपूजा देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन-चार लोगों ने पीछा किया और रास्ते में घेरकर मारपीट की।
गले की सोने की चेन और पर्स में रखे 1200 रुपये छीन लिए गए। शिकायत में मुकेश पासवान निवासी चोरकैंड, प्रमोद कुमार यादव निवासी सेमरी (थाना बांसडीह) और हरेंद्र यादव निवासी जनऊपुर (थाना गड़वार) को नामजद किया गया है।
थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला की शिकायत के आधार पर वर्तमान प्राथमिकी दर्ज कई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें