फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मुआवजे की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल ने मांगे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निजी जमीन पर सरकारी रास्ता बनने के बदले मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में हल्का लेखपाल पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील बेल्थरारोड में सीआरओ गुलशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हल्दीरामपुर के सहिया निवासी पंकज पांडेय ने लेखपाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता पंकज पांडे ने बताया कि, उनके आरजी नंबर-177 की निजी भूमि पर बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए सरकारी स्तर से पक्का रास्ता बनवा दिया गया।
तत्कालीन डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने निजी भूमि के बदले मुआवजे के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई का आदेश दिया था। पंकज पांडेय का दावा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद लेखपाल की ओर से रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है और रुपये की मांग की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआरओ गुलशन कुमार ने जांच के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर 30 हजार घूस मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- शरद चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें