फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हैबतपुर के सामने कटान, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर मंडराने लगा खतरा

विज्ञापन
नगर से सटे हैबतपुर गांव के समीप उपजाऊ भूमि को काटती गंगा नदी की लहरें।संवाद
विज्ञापन
बलिया। बाढ़ का सीजन खत्म होने के बाद भी कटान नहीं थम रही। हैबतपुर गांव के सामने शुक्रवार को गंगा नदी की कटान से लोग दहशत में आ गए। एकाएक कटान से उपजाऊ भूमि नदी में समाहित होती जा रही है।
विज्ञापन

हैबतपुर गांव के सामने जल निगम की तरफ से इंटेक वेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नदी की मुख्य धारा भी इंटेक वेल के करीब है। ऐसे में एकाएक पलटप्रवाह से लगभग 40 मीटर की लंबाई में तेजी से कटान शुरू हो गई। इससे निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस पर खतरा मंडराने लगा है।
नदी व निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड की दूरी लगभग 100 मीटर है। फिलहाल बाढ़ विभाग की तरफ से कटान रोकने की कोई कवायद नहीं हो रही है। एक महीने पहले ही गंगा का पानी उतर चुका है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हैबतपुर के सामने कटान से जल निगम व एनएचआई को अवगत करा दिया गया है। जेई को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद बचाव के कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें