फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश में नहाने पर छात्र की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर विकासखंड के एक कंपोजिट विद्यालय में बारिश के दौरान नहाने पर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाया गया है। छात्र के परिजनों ने बीईओ मनियर तथा थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने बताया कि 18 जुलाई को उनका बेटा विद्यालय गया था। उस दौरान बारिश होने पर कुछ बच्चे एक शिक्षक से अनुमति लेकर विद्यालय परिसर में बारिश में नहाने लगे। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक नाराज हो गए और उनके बच्चे की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीईओ मनियर और मनियर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित छात्र शरारती प्रवृत्ति का है। घटना के समय बिजली कड़क रही थी, जिससे बच्चों के लिए खतरे की आशंका थी। इसी कारण प्रधानाध्यापक ने डांट कर हटाया था। बीईओ ने बताया कि बाद में छात्र के परिजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जिससे मामला समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें