फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक पर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक युवती ने नगरा निवासी युवक पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने विश्व हिंदू परिषद रसड़ा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल के साथ थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अनाथ और निर्धन है। आरोपी ने काम दिलाने के बहाने उसे घर बुलाया और यौन शोषण किया। 2017 से लगातार शोषण किया जा रहा था। 10 अगस्त 2021 को लिखित समझौते के आधार पर शादी हुई, जब पीड़िता करीब 17 वर्ष की थी। आरोपी ने 20 साल की होने पर कानूनी शादी और संपत्ति में हिस्सा देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। बालिग होने पर कानूनी शादी की बात करने पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी 6 जुलाई को शादी करने जा रहा है, उसकी शादी न होने दी जाए। इस पूरे मामले में आरोपी का परिवार भी शामिल है और पीड़िता ने अपनी सुरक्षा व जीवनयापन की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें