फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तहसीलों की होगी वर्चुअल निगरानी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जन समस्याओं का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी तहसीलों की वर्चुअल निगरानी की जाएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों और पीड़ितों को न्याय देना भी शीर्ष प्राथमिकता में है। यह बातें नवागत डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए चल रहे कटान रोधी कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। नदी के तटवर्ती इलाके में खनन को बंद कराने की बात कही। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने, राजस्वकर्मियों, अस्पतालों में चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय से मौजूद रहने के लिए रूप रेखा तैयार कर कड़ाई से लागू कराने की बात कही।
शहर के पानी निकासी, लोहिया मार्केट की दुकानों के आवंटन, तहसीलाें में नामांतरण, प्रेस क्लब के निर्माण पर काम करने के लिए कहा। डीएम मंगला प्रसाद 20़12 बैच के आईएस रह चुके हैं। इसके पूर्व गाजीपुर व हरदोई के डीएम रख चुके हैं।
विज्ञापन

नवागत डीएम के निरीक्षण की खबर से हुए सतर्क: बलिया। नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निरीक्षण को लेकर शनिवार की शाम तक विकास भवन के कर्मचारी पूरी तरह से अलर्ट रहे। जिलाधिकारी के आने की खबर से कर्मचारी फाइलों को दुरुस्त करते रहे। मेजों पर सफेद, नीली मेजपोश दिखाई देने लगी।
पलभर में सबकुछ सिस्टम में होता दिखाई दिया। इसको लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक पूरी तरह से सक्रिय रहें। दोपहर बाद डीएम के नहीं आने की सूचना पर विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें