फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा सर्वांगीण विकास

विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय गौवापार से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
विज्ञापन
बलिया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल चलो रैली का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बड़ी सक्रियता से सहयोग किया। रैली निकाल बच्चों तथा अभिभावकों को जाग्रत करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र रसड़ा अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजना आवश्यक है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
रैली के माध्यम से बच्चों ने सभी पढ़ें, सभी बढ़ें का संदेश दिया और गांव में घूम-घूमकर अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। रैली में प्रधानाध्यापिका अनुरानी सिंह, मनीष कुमार पांडेय, रेनू यादव, श्वेता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। विशुनपुरा: सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय गौवापार से स्कूल चलो रैली निकाली गई। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक कन्नौजिया ने कहा कि बच्चों का भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है
विज्ञापन

कहा कि केवल स्कूल भेजना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना, सीखने की आदत डालने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। रैली में बच्चे हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। आधी रोटी खाएंगे, पढ़ने स्कूल जरूर जाएंगे। लड़का लड़की एक समान, यही स्कूल चलो अभियान। अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक चौरसिया, प्रधानाध्यापिका सुभावती देवी, राम बहादुर, सुनील कुमार, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें