बलिया। सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन व शहर के प्रमुख स्थानों का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी दक्षिणी कृपा शंकर, सीओ सिटी उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी व सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद पूरे जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफाॅर्म का जायजा लिया। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी मुस्तैद रही।
यात्री निवास व प्लेटफाॅर्म पर बैठे यात्रियों व उनके सामान की तलाशी ली। सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों की जांच की। स्टेशन चौक, महाराजा अग्रेसन रोड होकर हनुमानगढ़ी मंदिर से बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह खोरीपाकड वाहन स्टैंड, माल्देपुर मोड़, सागरपाली, फेफना रेलवे स्टेशन, मालगोदाम क्षेत्र में गश्त की। संवाद