फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बहाएंगे विकास की गंगा

Sat, 30 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया में अखिलेश यादव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बलिया आगमन पर विकास के अनेक रास्ते खुलने जा रहे हैं। सपा सरकार में अभी तक जितना कार्य जनपद में हुआ है, वह एक रिकार्ड है। पूर्वांचल में सड़क के मामले में भी जनपद एक नंबर पर है। ये बातें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह स्थित सपा कैंप कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री दो मई को जनपद में विकास की नयी सौगात लेकर आ रहे हैं। इसमें विश्वविद्यालय, अग्निशमन केंद्र उद्घाटन, स्पोर्ट्स कॉलेज सहित दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। कहा कि जनपद में मुख्य सड़कों की चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हुआ है, उतना प्रदेश के अन्य जनपदों में कहीं नहीं हुआ है। सरकार गंगा पर प्रदेश का सबसे बड़ा शिवरामपुर पक्का पुल बनवा रही है, जो बलिया के विकास में एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

मुख्यमंत्री उसी दिन बसंतपुर में विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। कहा कि बांसडीह सभा से सीएम की जनसभा में 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर छितेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, भरत यादव, राजाराम सिंह यादव, अशोक यादव, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार गुल्लर, लालबाबू पांडेय, कमलाकर यादव, चंद्रशेखर यादव आदि रहे। अध्यक्षता लल्लन यादव तथा संचालन रवींद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें