फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 परिवारों की 21 झोपड़ी राख

Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कानपुर में आग - फोटो : self
विज्ञापन
नगर के पश्चिम स्थित सहतवार थाना क्षेत्र के कुसहर ग्रामसभा के अतर डरिया गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग आग लगने से 11 परिवारों की कुल 21 झोपड़ियां और खोप जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में एक महिला और एक पुरुष झुलस गए साथ ही चार बकरियां  जलकर मर गईं। इस दौरान एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन



बताया जाता है कि दिन में अचानक भोला चौहान के घर से आग की लपटें उठने लगीं। पछुआ हवाओं से आग ने विकराल रूप धारण करते हुए रमाशंकर, वीरबल, बादशाह, उमा, जवाहर, चंद्रमा, बम्मल, घुरहू, भरत, त्रिलोकी, हरेंद्र चौहान  की कुल 21 रिहायशी झोपड़ियों और भूसे से भरे खोप कर अपनी चपेट में ले लिया।


इस घटना में पीड़ितों का दैनिक उपभोग के सामानों के साथ ही अनाज भी जल गए। वीरबल चौहान की चार बकरियां जहां झुलसकर मर गई। वहीं एक  गाय गंभीर रूप से जल गई। उधर जवाहर चौहान तथा फूलकुमारी भी आग को काबू करने में जल गए।
विज्ञापन


आग की खबर सुनकर कांग्रेस नेता रौशन सिंह, भाजपा नेत्री केतकी  सिंह, बसपा के नेता शिवशंकर चौहान आदि लोग मौके पर पहुंचे और अग्नि पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर तरह की सहायता पहुंचाने का भी भरोसा दिलाया। जब तब अग्नि शमन दस्ता पहुंचा तबतक सबकुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें