रात्रि कर्फ्यू के दौरान नगर के टीडी कालेज चौराहा पर भ्रमण करते एसपी राजकरन नय्यर।
- फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश एवं रात्रि 11 बजे से सुबह 05 तक के रात्रिकालीन कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर समेत अन्य अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
शासन की ओर से ओमिक्रॉन को लेकर दिए गए गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिक
ारियों ने अपने- अपने क्षेत्र में निरीक्षण किया। इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण किया और ड्यूटी पर तैनात मातहतों को शत प्रतिशत पालन कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि ओमिक्रॉन के बढ़ रहे संख्या के रोकथाम के लिए रात में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं दुकानदार से लेकर आम लोगों के लिए भी बिना मास्क के सड़क पर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने व्यापारी व आमजन से अनुरोध किया कोरोना गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करें। जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकें।