फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 4 पर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को झोपड़ी में बालिका के फंदा लगाकर जान देने के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, एसी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार की शाम को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार युवकों बबलू राय, विक्की राय, डीसू राय, रामजी राय पर मुकदमा दर्ज किया। उधर गांव में तनाव है और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार को दोपहर बाद घर पर अकेली थी। मैं धान की रोपाई करने गई थी। पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। बहू मायके गई थी। बेटी को अकेला पाकर गांव के बबलू राय, विक्की राय, डिसू राय व रामजी राय ने सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए झोपड़ी में फंदे से शव को लटका दिया।
पीड़ित ने बताया कि परिवार की बहू से झेड़खानी के मामले में भी रामजी राय आरोपी है। छेड़खानी व एसी-एसटी एक्ट के तहत उसपर मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। इसमें आरोपी सुलह कराने के लिए दबाव बना रहा था। इसी मामले में बेटी गवाह थी। सुलह न करने पर बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। पांच दिन बाद गवाही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव, बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने व न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
-
शुक्रवार को बालिका की मौत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। परिजनों ने कुछ व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना में साक्ष्य के क्रम में कठोर कार्यवाही की जाएगी। कृपाशंकर एएसपी, दक्षिणी।
-

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित



बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्राधिकारी सदर उस्मान अहमद, थाना प्रभारी नदीम फरीदी, सर्विलांस व स्वाट टीम और क्राइम इंस्पेक्टरों की टीम लगी है। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें