फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत के बाद बालू लदा ट्रैक्टर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर/लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। नाराज लोगों ने दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और एक को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाना शुरू किया, लेकिन लोग अड़े हुए थे।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजेश यादव का आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप किसी कार्य से चट्टी पर गया था। वापस घर आते समय पीछे से बिहार से बैरिया की तरफ लाल बालू लादकर जा रहे दो ट्रैक्टरों में से एक ने रौंद दिया। इससे बालक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया। सूचना पर दोकटी पुलिस आई तो ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होेंने एक ट्रैक्टर को आग के हवाले करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दोकटी सहित आसपास के दर्जनों लोग वहां एकत्रित होकर पुलिस का विरोध करने लगे। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र और एसडीएम अभय कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने उग्र भीड़ व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर मालिक को घटना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।
000000000000
घटना की जानकारी है। मैं स्वयं मौके पर हूं। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त होते ही संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें