फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुल पर ट्रकों की टक्कर के बाद, 18 घंटे तक लगा रहा 20 किमी तक लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बक्सर-भरौली के बीच बने पुल पर शुक्रवार की रात 12 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद एनएच-31 पर जाम लग गया। 18 घंटे तक 20 किलोमीटर तक लंबा जाम शनिवार की दोपहर तक लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान बक्सर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की दूसरे दिन भी ट्रेनें छूट गईं। स्कूली वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। पुल वन-वे होने से कई दुल्हा-दुल्हन की गाड़ियां भी भीषण जाम में घंटों फंसी रहीं। यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। इससे उनको कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम बक्सर और भरौली गोलंबर पर बढ़ने लगा। महज़ आधे घंटे के अंदर ही लंबा जाम लग गया। पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस को बक्सर पुलिस ने किसी तरह से बाहर निकाला।
शनिवार की सुबह तक ट्रकों की लाइन भरौली से लक्ष्मणपुर तक लगी रही। भरौली गोलंबर से कोटवा नारायणपुर के आगे गाजीपुर जिले तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम से बक्सर-आरा मार्ग तथा रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग भी प्रभावित हो गए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जाम का असर दिखा। एनएच-31 पर जाम लगने से शनिवार को भी बच्चे विद्यालय में समय से नहीं पहुंच पाए। दूल्हा-दुल्हन की चार गाड़ियां भी जाम में घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि गाजीपुर बस स्टैंड में कोई यात्री वाहन नहीं था। यात्रियों को भरौली से बक्सर तथा बक्सर से भरौली तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। बलिया जीप स्टैंड भी यात्री वाहनों से घंटों खाली रहा। गाजीपुर से भरौली चलने वाली बसें नहीं चलीं। बक्सर से बलिया चलने वाली बसें भी नहीं चलाई जा सकीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें