बलिया। सोमवार को बकाया मानदेय सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला आशा संघ बलिया के जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय के नेतृत्व में आशा बहुओं एवं संगिनियां सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गई।
इस दौरान करीब एक घंटे बाद जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय को ठंड के कारण चक्कर आ गया और बेहोश हो गयी। जिन्हें आशा बहुओं ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जिन्हें शाम चार बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, आशा बहुओं और संगिनियों से वार्ता कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तन्मय कंक्कड़ ने नौ सूत्रीय मांगों को मान लिया और 10 दिन के अंदर बकाया मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष पूनम पांडेय ने चेताया कि अगर 10 दिनों के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना व अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रामावती पांडेय, सुषमा सिंह, प्रेम कुमारी यादव, विद्यावती सिंह, मंजू राय, मंदरावती राजभर, उषा ठाकुर, शीला सिंह , मीना दूबे, पूनम सिंह, सुनैना प्रजापति, नसरीन बानो, सुमन सिंह, माया यादव ,संगीता गुप्ता; मंजू वर्मा आदि रही।